फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंपाउंडर मिथुन की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। बादशाहनगर नई बस्ती निवासी कंपाउंडर मिथुन मौर्य की सिर में गोली से मौत के मामले में पिता भूपराम ने उसके चार दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, एसपी सिटी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मिथुन के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल का ब्योरा मिलने का इंतजार कर रही है। फोन से कुछ लड़कियों के साथ चैट और रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।
विज्ञापन

मिथुन सीबीगंज में एक प्राइवेट क्लीनिक का कंपाउंडर था। शनिवार सुबह खड़ौआ गांव में चाचा के घर से 50 मीटर दूर खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला था। शव के पास एक तमंचा पड़ा था, जिसमें खोखा फंसा था। कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली थी। मौत से करीब 18 घंटे पहले मिथुन ने इंस्टाग्राम पर जलती चिता की तस्वीर के साथ एक भावुक स्टोरी डीपी पर पोस्ट की थी। मिथुन के चचेरे भाई विष्णु की शनिवार को बरात जानी थी। एसपी सिटी चिराग जैन का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें