फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पालिका की टंकी उगल रही है गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पानी देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पालिका के नल गंदा व बदबूदार पानी उगल रहे हैं। वहीं, कुछ नागरिकों ने वार्ड सभासद सहित नगर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

दरअसल, मोहल्ला कच्चा कटरा वार्ड -6 रामलीला गेट के समीप नगर पालिका की पाइप लाइनें से जुड़ी टोंटियां गंदा पानी उगल रही हैं। सभासद राजीव कुमार प्रजापति सहित मोहल्ले के कई लोगों ने बताया कि कई बार पालिका से शिकायत की गई है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पानी से न तो स्नान कर सकते है और न ही खाना पकाने में उपयोग कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर जब टंकी से निकलने वाले गंदे पानी की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो पालिका के कर्मचारी आए और सड़क किनारे लगी टंकी को ही तोड़ गए। इसके अलावा मोहल्ला खेड़ा में सभासद सूरज पाल मौर्य ने भी पालिका प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मोहल्ले में लगी ठंडे पानी की मशीन के टैंक में व्याप्त गंदगी की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
विज्ञापन


टोंटी तोड़े जाने की बात गलत : चेयरमैन
इस मामले में चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि टोंटी तोड़े जाने की बात गलत है। राजीव की कबाड़े की दुकान है। वहां पर रोजाना बड़े-बड़े लोड आते है। इसलिए अक्सर पाइप लाइन फट जाती है। उनके वार्ड की पानी की टोंटी को अभी अस्थाई तौर से हटाया गया है। जल्द ही व्यवस्था सुधार कर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें