फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में भिड़ गए पार्षद और हेड मोहर्रिर

Fri, 08 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग और यूनीपोल मामले में मनमानी की शिकायत करने वाले  भाजपा पार्षद कपिलकांत और सहायक मोहर्रिर राम सिंह जाटव बृहस्पतिवार को नगर निगम में आमने सामने आ गए दोनों में जमकर गाली गलौज हुई। पार्षद ने मेयर से आपत्ति दर्ज कराई तो उन्होंने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। सहायक मोहर्रिर ने नगर आयुक्त से पार्षद पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न 12.30 बजे भाजपा पार्षद कपिलकांत अपर नगर आयुक्त से मिलने उनके कक्ष में गए। सहायक मोहर्रिर राम सिंह जाटव उनके दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। यहां अवैध होर्डिंग और यूनीपोल पर दोनों के बीच गेट पर ही कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कपिलकांत के मुताबिक राम सिंह जाटव ने अभद्रता करते हुए उनको देख लेने और एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। पार्षद ने मेयर डा. आईएस तोमर के अलावा निगम के अफसरों से भी राम सिंह की शिकायत की। 

‘मैं जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा में कार्यरत था तो कपिलकांत से कहासुनी हो गई थी। तबसे खुन्नस मानकर मेरे खिलाफ शासन में शिकायतें कराते रहते हैं। मेरे साथ अभद्रता करने के अलावा बाहर से भी लोग मारने की नीयत से बुला रखे थे। -रामसिंह जाटव, सहायक मोहर्रिर 
विज्ञापन


‘जब हमारा विवाद हो रहा था तो राम सिंह पांच लोगों के साथ थे लेकिन मैं अकेला था। चाहे तो सीसीटीवी कैमरे में देख लें, आरोप गलत निकलेगा। मैंने मेयर और नगर निगम के अफसरों के अलावा शासन में भी राम सिंह की शिकायत भेजी है।’ कपिलकांत, पार्षद भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें