फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 72 करोड़ की रकम से वायु प्रदूषण रोकेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 72 करोड़ की धनराशि से वायु प्रदूषण को नगर निगम रोकेगा। यह कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 62 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम पुडुचेरी में सेमिनार हुई थी। इसमें बरेली नगर निगम के अधिकारियों ने भी वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र की ओर से बन रहे प्लान में भाग लिया। इसमें प्रदूषण नियंत्रण समिति (पीपीसीसी) से जुड़ी टीमों ने कार्य योजना औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, निर्माण और विध्वंस गतिविधि, सड़क की धूल, कृषि अवशेषों को जलाने से होने वाले उत्सर्जन और घरेलू उत्सर्जन को कम करने पर केंद्रित रखने के लिए कहा। वहीं अब नगर निगम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। वहीं नगर आयुक्त ने योजना को गुणवत्ता पूर्ण तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

- पुडुचेरी में एनसीएपी को लेकर सेमिनार हुआ था, जो भी कार्य अभी तक हुए हैं और होने वाले हैं। इनकी जानकारी ली जा रही है। वायु प्रदूषण से निपटने का प्लान भी तैयार हो रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें