फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम 2.18 करोड़ से बदलेगा सरकारी स्कूलों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित शहर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर नगर निगम बदलेगा। बाउंड्रीवाल, रसोईघर, वॉश रूम बनेंगे और पढ़ाई के लिए कक्षों में टाइल्स लगाने के 35 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इस पर 2.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर निकाले जा चुके हैं। एक महीने में काम शुरू हो जाएंगे। अगर कोई अड़चन नहीं आई तो अगले पांच महीने में सरकारी स्कूलों के कक्ष और परिसर साफ स्वच्छ और सुंदर नजर आएंगे।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत काम कराए जाने हैं। हरुनगला, बिहारकला, गुलाबनगर, उदयपुर खास स्थित विद्यालयों में रसोईघर बनेंगे। गौटिया, आलमगिरीगंज, परसाखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय चौधरी मोहल्ला, माॅडल टाउन के किशोर बाजार, सनौआ, खलीलपुर, बांके की छावनी, कंजादासपुर, रामलीला की गौटिया, रोहलीटोलास, बनखंडीनाथ, जोगीनेवादा, कटघर, कालीबाड़ी, शाहदाना, सूफीटोला, सिठौरा, पस्तोर, कांकरटोला, सनईयारानी, आजमनगर, पीरबहोड़ा, साहूकारा, बालजती, परसाखेड़ा गौटिया और खड़ौआ स्थित विद्यालयों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
वर्जन-
शहर के स्कूलों की हालत कायाकल्प के मानकों के अनुरूप किए जाने के लिए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनको शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए यह निर्माण अहम हैं। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें