फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो साल के मासूम को लावारिस छोड़कर चले गए अपने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला रेलवे कॉलोनी के पास करीब दो साल के बच्चे को रविवार रात के समय कोई छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम पहुंची और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया। पता लगा कि बच्चा किसी मानसिक विकार से ग्रस्त है। कोतवाली पुलिस बच्चे को छोड़ने वालों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया। पता लगा कि बच्चा शारीरिक रूप से तो सही है लेकिन उसे स्पंदन महसूस नहीं हो रहा और न ही आवाज सुनाई नहीं दे रही है। बच्चे को खिलाने पिलाने पर वह खा लेता है, लेकिन कुछ बता नहीं पा रहा है और न ही भूख प्यास का इशारा कर रहा है। बच्चा बोलने और सुनने में असमर्थ है। लोगों में चर्चा है कि बच्चे का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो और इलाज का खर्च वहन न करने की स्थिति में हो, इसलिए बच्चा छोड़कर चले गए हो। ब्यूरो
-
सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस
कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस रेलवे कॉलोनी व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है जिससे पता लग सके कि बच्चा कौन छोड़ गया। उसके माता-पिता के बारे में जानकारी की जाएगी, इसके लिए बच्चे के फोटो को जिला व आसपास के जिलों के थानों और चाइल्ड केयर संस्थाओं से भी साझा किया गया है। उसके आश्रित न मिले तो बाल कल्याण समिति व कोर्ट के माध्यम से उसके संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


दुर्लभ रोग से ग्रस्त लग रहा बच्चा
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चे का सीटी स्कैन व अन्य जांच कराई गई हैं जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ सकेगी। बच्चे को दुर्लभ रोग सेरेबल पालसी जैसे लक्षण हैं। यह जन्मजात विकार है जो प्रसूता को समस्या होने पर गर्भस्थ शिशु को हो सकता है, इसमें बच्चे का मानसिक विकास पूरी तरह नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें