फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, ड्यूटी कक्ष में मिला शव

Mon, 02 Sep 2024 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के राजेंद्र नगर में पानी की टंकी पर तैनात नलकूप ऑपरेटर की मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार सुबह उनका शव ड्यूटी कक्ष में मिला। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया निवासी 40 वर्षीय मोहन स्वरूप की मौत हो गई। वह नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर थे। सोमवार सुबह उसका शव ड्यूटी कक्ष में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम हाउस पर उनके भाई लेखराज ने बताया कि रविवार को भाई मोहन स्वरूप घर से बाइक लेकर बांके बिहारी मंदिर राजेंद्रनगर में बनी नगर निगम की टंकी पर आए थे, जहां वह ऑपरेटर पद पर तैनात थे। 

सोमवार सुबह साथी अवधेश ने सूचना दी कि बेहोशी की अवस्था में मोहन स्वरूप ऑपरेटर कक्ष में पड़े हैं। अवधेश ही एंबुलेंस की मदद से मोहन स्वरूप को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी अवधेश ने परिजनों को दी तो मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बरेली चले आए। मोहन स्वरूप अपने पिता ठाकुरदास की जगह मृतक आश्रित में नौकरी कर रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें