फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम फिसड्डी

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के सभी आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

बरेली। निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली शिकायतों में नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ है। शासन स्तर की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि शिकायतों का निस्तारण देरी से हो रहा है। शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत समेत बरेली के निकायों का भी यही हाल रहा है। प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों के नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों से कहा गया है कि समय से शिकायतों का निस्तारण किया जाए और शिकायतें लंबित न रहें।
विज्ञापन

प्रदेश के कारोबारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए निवेश मित्र पोर्टल बनाया गया है। यहां कारोबारी व्यापार से जुड़ी समस्याओं को दर्ज कराकर उसका निस्तारण करा सकते हैं। लेकिन निगम में कारोबारियों की शिकायतों के निस्तारण में देरी हो रही है। शासन में पोर्टल की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई तो इस पर शासन ने नाराजगी जताई है। यह हाल पूरे मंडल में रहा है। स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक ने शिकायतों के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
बता दें कि पोर्टल के माध्यम से कारोबारी नगर निगम के साथ ही बिजली कनेक्शन, पर्यावरण प्रमाणपत्र, अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र आदि के लिए विभिन्न विभागों में आवेदन करते हैं। इन आवेदनों के निस्तारण की मॉनिटरिंग नगर निगम को करना होती है और निस्तारण के आधार पर ही विभाग और शहर को रैंकिंग दी जाती है। शिकायत आने के पंद्रह दिन के अंदर उनका निस्तारण करना होता है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि निगम के पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा रहा है। वहीं निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाली शिकायतें जो निगम से संबंधित होती है उनका समय रहते निस्तारण होता है। लेकिन कुछ शिकायतें या अनुमति संबंधित दूसरे विभागों से होती है उन्हें स्थानांतरित कर दी जाती है। वहां से निस्तारण में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें