फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: फिर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, 70 से अधिक दुकानों के बाहर अतिक्रमण को ढहाया

Mon, 06 Oct 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। सैलानी के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को कटघर किला क्रॉसिंग के निकट अतिक्रमण पर कार्रवाई की। दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। 
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम का बुलडोजर सोमवार को फिर गरजा। किला क्रॉसिंग के निकट कटघर में 70 से अधिक दुकानों के सामने डाले गए टिन शेड को ढहाया गया। नाले-नालियों के ऊपर के बने चबूतरे और स्लैब को तोड़ दिया। टक्कर की पुलिया के निकट सड़क के किनारे सार्वजनिक जमीन पर संचालित बांस-बल्ली के कारोबार को बुलडोजर ने तहस-नहस कर दिया। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को सैलानी बाजार में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: नफीस के बरातघर पर दो दिन चले छह बुलडोजर, अब गिराने का खर्च भी वसूल सकता है बीडीए

किला क्रॉसिंग के निकट कटघर में नगर निगम की मार्केट है। इसमें 36 दुकानें हैं। दुकानदारों ने आगे टिन शेड डाल रखे थे और नाले-नालियों के ऊपर कब्जा कर लिया था। इसी कब्जे को हटाने के लिए टीम बुलडोजर के साथ पहुंची तो कई दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर चले गए। कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपने कब्जे हटाए। जिन्होंने खुद पहल नहीं की, उनके कब्जे पर पर बुलडोजर चला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम सिटी स्टेशन के सामने पहुंची। यहां टक्कर की पुलिया के निकट मुख्य मार्ग पर नगर निगम की करीब 100 वर्गगज जमीन पर अवैध कब्जा करके बांस-बल्ली का कारोबार किया जा रहा था। टीम ने बुलडोजर से उसे तहस-नहस कर दिया। अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल सीबी जोशी ने बताया कि 70 से अधिक दुकानों के बाहर से कब्जे हटाए गए हैं। यह नगर निगम की नियमित कार्रवाई है जो आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें