फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, टीम ने 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Sat, 04 Apr 2026 06:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने शनिवार को मिनी बाइपास व किला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। 
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम ने शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मिनी बाइपास और किला क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर से कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सड़क पर रखे सामान जब्त किए और मौके पर ही अतिक्रमण करने वालों से 70,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप 
नगर निगम की औचक कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। टीम सबसे पहले मिनी बाइपास रोड पर पहुंची, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से डाली गई पांच ट्रॉली रेता और बजरी को जब्त कर लिया गया। इसके बाद टीम ने किला क्षेत्र के नीचे अभियान चलाया, जहां फुटपाथ पर दुकान सजाए बैठे लोगों का सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कई जगह कब्जेदारों ने टीम के साथ नोकझोंक कर काम रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें मौके से हटा दिया। 

अतिक्रमण पर जारी रहेगी कार्रवाई 
दरअसल, शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, जिससे आम जनता को दिनभर जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने संजीव मौर्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़कों और रास्तों पर अपना सामान न रखें, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें