बरेली। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से 15 से 18 मई तक प्रयागराज में आयोजित 25वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के निशानेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।
महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी के कोच और अध्यक्ष कृष्णा श्रीमाली ने बताया कि चैंपियनशिप में अकादमी के 28 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था। इसमें मुनेंद्र सिंह ने एनआर राइफल सीनियर पुरुष वर्ग में 400 में से 393, अधिकांश सिंह ने एनआर पिस्टल सब यूथ पुरुष वर्ग में 380, सारिका ने एनआर पिस्टल मास्टर महिला वर्ग में 346 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक कब्जाए।
संदेह शुक्ला ने एनआर राइफल सीनियर पुरुष वर्ग में 400 में से 391 स्कोर के साथ रजत पदक प्राप्त किया। श्रेष्ठा शर्मा ने एनआर राइफल सब यूथ महिला वर्ग में 400 में से 389 स्कोर प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। संवाद