फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज से 18 मंडलों के खिलाड़ी तरणताल में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीमें भी करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन


बरेली। उप्र तैराकी संघ और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला और पुरुष तैराकी प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ व स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अलावा प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रत्येक मंडल से 20-20 पुरुष व महिला खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि, व्यक्तिगत स्पर्धा में एक मंडल से केवल दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। रिजर्व खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। पुरुष खिलाड़ियों को गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में, जबकि महिला खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल और स्टेडियम परिसर में ठहराया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी के भोजन के लिए 375 रुपये निर्धारित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मुकाबले होंगे

फ्री स्टाइल : 50, 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर।
बैक स्ट्रोक : 50, 100 और 200 मीटर।
ब्रेस्ट स्ट्रोक : 50, 100 और 200 मीटर।
बटरफ्लाई स्ट्रोक : 50, 100 और 200 मीटर।
व्यक्तिगत मेडले : 200 और 400 मीटर।
टीम इवेंट्स : 4 गुणा 100 मीटर और 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल, 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले व मिश्रित रिले (दो पुरुष व दो महिला) फ्री स्टाइल और मेडले स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच इवेंट्स में भाग ले सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें