फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! अब बाजार भी खुलवा दो

विज्ञापन
किला मंडी मेें लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शराब की दुकानें खुलने के बाद पहले ही लोग दहले हुए हैं, अब कारोबारियों ने भी प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। डीएम से मिलने पहुंचे कारोबारियों ने अपने नुकसान का हवाला देते हुए बाजार खुलवाने की मांग की। डीएम ने कहा कि रेड जोन में शामिल बरेली में शासन के निर्देशों से अलग हटकर प्रशासन कोई इजाजत नहीं देगा। हालांकि उन्होंने कारोबारियों के स्टॉक में मौजूद माल को कहीं और भेजने की अनुमति देने के बारे में विचार करके फैसला लेने को कहा।
विज्ञापन

कारोबारियों ने डीएम को बताया कि लॉकडाउन में शहर में तमाम कारोबार बंद पड़े हैं जबकि पड़ोस के शहरों और राज्यों में कारोबार हो रहा है। उनके स्टॉक में मौजूद करोड़ों के सामान के एक्सपायर होने की नौबत है। कारोबारियों ने डीएम से कपड़ों, साड़ी आदि का थोक बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। यह भी कहा कि यह अनुमति मिलने तक उन्हें अपना माल दूसरे शहरों तक भेजने की अनुमति दी जाए। डीएम ने कहा कि रेड जोन में शासन के निर्देशों के मुताबिक ही बाजार खुलवाया गया है। स्टाक दूसरे स्थानों पर भेजने के बारे में विचार करने की बात कही। इस दौरान एसएसपी शैलेंद्र पांडे, एडीएम एमके सिंह, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कारोबारियों का प्रतिनिधित्व व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेंश खटवानी, नरेंद्र गुप्ता, दर्शनलाल भाटिया आदि ने किया।

कन्फेक्शनरी कारोबारी भी परेशान

शाहदाना और श्यामगंज समेत कई इलाकों में थोक कन्फेक्शनरी कारोबार भी लॉकडाउन में ठप है। हर महीने 60-70 करोड़ का कारोबार करने वाला यह बाजार वीरान पड़ा है। कारोबारी केके चंदानी, शशांक वर्मा, नानकराम, राकेश आदि ने बताया कि उनके स्टाक में कई उत्पाद जल्द ही एक्सपायर हो जाएंगे। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि थोक दुकाने खुलवा दीं जाएं ताकि करोड़ों कीमत का माल खराब न हो।

विधायक को सौंपा ज्ञापन

व्यापरियों का एक शिष्टमंडल नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार से भी मिला और उनसे श्यामगंज में कारोबारियों की परेशानी पर बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने सुबह दस से शाम छह तक बाजार खोलने की अनुमति दी है लेकिन दोपहर दो बजे ही बाजार बंद करा दिया जाता है। उनका माल लोड अनलोड नहीं हो पा रहा है। व्यापारियों ने विधायक से इसमें हस्तेक्षप की मांग की। इन व्यापारियों में शोभित सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा, अमरजीत बख्शी आदि शामिल थे।

डेलापीर में सब्जी की आवक गिरी, एसोसिएशन ने कहा- यह सख्ती कहीं संकट न पैदा कर दे

प्रशासन की ओर से सख्ती और साफ नीति न बनाए जाने से थोक सब्जी-फल मंडी में सब्जियों की आवक प्रभावित होने लगी है। बुधवार को कई सब्जियां मंडी में नहीं पहुंच पाईं। थोक सब्जी मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष शुजारहमान ने मंडी प्रशासन को इस बारे में पत्र लिखा है कि व्यवस्था के नाम पर किसानों और आढ़तियों का उत्पीड़न अगर यूं ही होता रहा तो मंडी में माल की आवाजाही ठप हो जाएगी। इससे सब्जियों की किल्लत पैदा होगी और तीन-चार दिन में ही दाम भी बढ़ने लगेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह तीन से दस बजे तक कारोबार की अनुमति है लेकिन तड़के ही गेट पर ठेलों वालों की इस कदर भीड़ लग जाती है कि आढ़ती अंदर तक नहीं घुस पाता। सब्जी से लदे वाहनों को बेवजह रोका जाता है जबकि गल्ला मंडी में स्थापित अस्थाई मंडी में सबकुछ बेरोकटोक चल रहा है। एसोसिएशन ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हॉटस्पाट में खुली शराब दुकान

ब्रह्मपुरा हॉटस्पॉट घोषित होने पर एक किलोमीटर दायरे में कारोबारी गतिविधियों पर अंकुश लग गया था। इससे दाल मिलें भी बंद हो गई। लेकिन शराब कारोबारियों ने अपने प्रभाव से मठ चौकी स्थित देसी दुकान ठेका खोल दिया है जबकि श्यामगंज क्षेत्र की शराब दुकानें नहीं खुल पायी हैं। हाजियापुर क्षेत्र में भी कई दुकानें खुले आम चल रही हैं।

सीता रसोई बंद

रामपुर बाग स्थिति एक निजी प्रस्तूति गृह में एक महिला के संमक्रण होने पर अफरातफरी फैली हुई है। इसलिए सीता रसोई भी बंद करा दी है। रसोई समिति अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि सुरक्ष्ज्ञा कारणों के चलते खाना वितरण कार्यक्रम बंद करा दिया गया है। इस रसोई से लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें