फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक पर फिर जाम में फंसे सांसद

विज्ञापन
लाल फाटक पर पत्थर हटवाते सांसद धर्मेंद्र कश्यप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों की लापरवाही पर भड़के, डीआरएम से की शिकायत

बरेली। रेलवे की लापरवाही से लाल फाटक क्रॉसिंग पर ट्रेन की पटरियों के बीच मालगाड़ी से डलवाए गए पत्थरों के कारण रविवार को जाम लग गया। इस दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डीआरएम से शिकायत की और खुद गाड़ी से उतरकर ट्रेन की पटरियों पडे़ पत्थरों को हटवाया। इससे करीब आधे घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर रेल पटरी के बीच मालगाड़ी पत्थरों को इधर-उधर फैलाते हुए गुजर गई। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन कराकर वापस अपने आवास पर जा रहे थे तो लालफाटक पर जाम में फंस गए। ट्रेन निकल जाने के बाद भी फाटक नहीं खुला तो सांसद गाड़ी से नीचे उतरकर रेललाइन की ओर पहुंच गए। वहां पटरियों पर पत्थरों की चट्टा लगा देख उन्हें गुस्सा आ गया। सांसद ने डीआरएम को फोन करके लाल फाटक रेलवे क्त्रसॅसिंग पर पत्थर फैलने से लगे जाम से अवगत कराया। कहा, अगर पटरियों के आसपास पत्थर डलवाएं तो पहले रेलवे क्त्रसॅसिंग के बीच पटरियों के पास फैले पत्थरों को हटवाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ानी चाहिए। केवल दो मजदूरों से पत्थर हटाने का काम कैसे होगा। डीआरएम ने उनसे कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर पत्थर डलवाने के दौरान ज्यादा देर तक जाम क्यों लगा इसकी वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें