फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी बोले: मुझे राजनीतिक नुकसान की परवाह नहीं, जनता की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा

Sun, 05 Nov 2023 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने पर कुछ लोग कहते हैं कि मुझे राजनीतिक नुकसान होगा, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने को लेकर कुछ लोगों ने मुझसे राजनीतिक नुकसान की बात कही थी, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। आम जनता ने मुझे चुना है। जनता का सेवक बनकर हमेशा उनका साथ दूंगा। जनता के हक में आवाज उठाते रहेंगे।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले बहेड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। उन्होंने शनिवार को जोतपुर, सैदपुर, कचनारी, अटरिया, पिपरा, खमरिया, गोपाडांडी, खडारामनगर, भोजपुर सर्वसुख, सिंतरा, अभयपुर, गिरधरपुर, माधौपुर, पचुआ, पैगा आदि गांवों में जनसंवाद किया। 

ये भी पढ़ें- संपूर्णानगर बवाल: थाना प्रभारी निलंबित...आरोपी जोहिद की दुकान पर चलेगा बुलडोजर; पढ़ें अब तक का घटनाक्रम
विज्ञापन


सांसद ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकारी नौकरियों के आठ करोड़ पद खाली हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन आंख मूंदकर सो रहा है। गांवों में जांच तक नहीं हो रही है। 

विज्ञापन

पहले दिन बिलसंडा क्षेत्र में किया था जनसंवाद 
सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बिलसंडा ब्लॉक के गांव चरखौला, मझगवां, मरौरी घनश्यामपुर, मार, नवदिया मोहनपुर, भदेन कंजा, अमखेड़ा, जलालपुर मरेना, मन्निया, जयपालपुर शिवुआपुर, करेली, रांठ आदि गांवों में जनसंवाद किया। 

वरुण गांधी ने कहा था कि जो दमन करे और दबाव डाले और लोगों को पीड़ित करे। जो अपनी ताकत का दुरुपयोग कर अत्याचार करे, वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। चाहे वह कोई भी नारा लगाए। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय तभी होगी जब सबके सपनों की बराबर कीमत होगी। जब सबको बराबर के अधिकार मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें