फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता को याद कर भावुक हुए सांसद वरुण गांधी, एक्स पर शेयर किया वीडियो, बताया असाधारण शक्ति

Thu, 14 Dec 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पिता संजय गांधी के 77वें जन्मदिन पर उनके बेटे वरुण गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। पिता को नमन करते हुए वरुण गांधी ने उन्हें असाधारण शक्ति बताया। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पिता संजय गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भावुक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजय गांधी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने लिखा कि वह (संजय गांधी) असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। बता दें कि संजय गांधी का 14 दिसंबर 1946 में जन्म हुआ था। 23 जून 1980 को उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन


पिता के 77वें जन्मदिन पर वरुण गांधी ने भावुक पोस्ट कर लिखा, 'मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो महज 33 वर्ष के थे। वह एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। आज, उनकी 77वीं जयंती है। मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं। और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं...जय हिंद जय भारत'। 

Trending Videos
विज्ञापन



सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह पार्टी लाइन से हटकर मुखर होकर बोलते हैं। बताया जाता है कि उनके पिता संजय गांधी भी हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें