फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाल फाटक पुल पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा व्यापारी का परिवार

Thu, 17 Oct 2024 09:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के लाल फाटक पुल पर बुधवार रात व्यापारी की चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे व्यापारी का परिवार बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते ही बाहर निकल गए थे।  
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के लाल फाटक पुल पर बड़ा हादसा टल गया। बुधवार रात पुल पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार शहर निवासी मोबाइल व्यापारी का परिवार बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सौ फुटा रोड पर रहने वाले गौरव शर्मा की बटलर प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। रात साढ़े दस बजे वह परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ कांधरपुर के पास एक बरातघर में आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

तभी अचानक कार के इंजन से लपटें उठने लगीं। यह देख गौरव ने तुरंत कार रोक दी। गौरव व उनका परिवार आननफानन कार से निकल गया। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार व पुलिसकर्मी पहुंच गए। दमकल टीम ने आकर आग बुझा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें