फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर-14 व 19 में बरेली विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को अंडर-14 वर्ग के 15, अंडर-17 के 21 व अंडर 19 वर्ग के 22 मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में बरेली की टीम ने आगरा को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

गोरखपुर ने अयोध्या, सहारनपुर ने झांसी, वाराणसी ने विंध्याचल को 2-0 से हराया। प्रयागराज ने आजमगढ़ को 2-1 से व मेरठ ने कस्तूरबा गांधी स्कूल को 2-0 के अंतर से मात दी। आगरा और बस्ती के बीच होने वाले मुकाबले में आगरा को वॉकओवर मिला। मुरादाबाद ने लखनऊ को 2-0 से, अयोध्या ने सहारनपुर को 2-0 से हराया।
विध्यांचल की टीम ने प्रयागराज और कस्तूरबा गांधी स्कूल ने मुरादाबाद को 2-0 से मात दी। वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और बस्ती के बीच मुकाबले में गोरखपुर की टीम को वॉकओवर मिला। गोरखपुर की टीम ने सहारनपुर को 2-0 से हराया। कस्तूरबा गांधी स्कूल और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ को वॉकओवर मिला। वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बरेली को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

अंडर- 17 में गोरखपुर, अयोध्या, वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, झांसी, प्रयागराज व अंडर- 19 में बरेली, कानपुर, बस्ती, प्रयागराज, अलीगढ़, विंध्याचल, गोरखपुर, वीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, झांसी, वाराणसी, मेरठ ने अपने-अपने वर्ग में मुकाबले जीते।
इससे पूर्व भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार, गूंज संस्था के अध्यक्ष जगदीश पाटनी ने बच्चों से परिचय लिया। प्रतियोगिता में शाम के समय संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार ने अंडर-14 बालिकाओं के मैच से पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें