फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉल में शॉपिंग करने जा रही हूं': यह कहकर प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

Fri, 28 Jun 2024 07:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला अपने छोटे बेटे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। घर में रखी नकदी, जेवर व कागजात भी ले गई। यह आरोप लगाकर उसके पति ने एसएसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फेसबुक पर कासगंज के युवक से प्यार के बाद एक महिला छोटे बेटे को लेकर घर से निकल गई। पति ने घर से ढाई लाख रुपये, जेवर और संपत्ति के कागजात ले जाने का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये कासगंज निवासी युवक से दोस्ती हो गई थी। तब से उसकी पत्नी युवक से रोज चैटिंग करने लगी। उसने इस बात पर ऐतराज भी जताया था। 

बरेली बवाल: साढ़े नौ घंटे चली कार्रवाई... बुलडोजर छोटे पड़े तो मंगाई गईं पोकलेन मशीनें; जानें कब क्या हुआ
विज्ञापन


23 जून को वह बदायूं जिले में काम से गया था। इधर, उसकी पत्नी पांच साल के छोटे बेटे को लेकर घर से चली गई। बड़े 11 साल के बेटे से कह गई कि मॉल में खरीदारी करने जा रही है। जब वह लौटा तो बड़े बेटे ने यह बात बताई। 
विज्ञापन


युवक ने बताया कि तब से उसने अपनी पत्नी और बच्चे को काफी तलाश किया पर सफल न हो सका। उसने घर का सामान चेक किया तो पता चला कि पत्नी घर में रखे ढाई लाख रुपये के जेवर और संपत्ति के कागज भी ले गई है। पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें