फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश में मां की दिनदहाड़े हत्या

विज्ञापन
चमेली। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। बेटे के प्रेम विवाह कर लेने की रंजिश में फरीदपुर थाना क्षेत्र के बिलौआ गांव की 40 वर्षीय चमेली की गांव के ही मुलायम, मुनीश, गुरुदेव, रामबाबू, रक्षपाल और शैलेंद्र ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और कांता से हमला कर हत्या कर दी। चमेली के पति बालकराम कश्यप ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बालकराम कश्यप ने बताया कि साल भर पहले उनके लड़के सोनू ने गांव के ही मुलायम की लड़की सुमन से घर से भागकर शादी कर ली थी। तभी से सुमन का परिवार उनसे रंजिश रखता था। इसी डर से उन लोगों ने गांव छोड़ दिया था। शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी चमेली के साथ गांव पहुंचे थे। तभी सूचना मिली कि कोटे पर राशन बंट रहा है। शाम करीब चार बजे वह पत्नी चमेली के साथ राशन लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में लाठी-डंडा और कांता लेकर मुलायम, मुनीश, गुरुदेव, रामबाबू, रक्षपाल और शैलेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। वह तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन उनकी पत्नी चमेली को उन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों के भागने के बाद वह पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस उनकी पत्नी को फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालकराम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी छह आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चमेली के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें