फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Wed, 18 Jun 2025 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मोर्टार सेल मिलने पर खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। मोर्टार की जांच की गई।
विज्ञापन
जमीन में दबा मिला मोर्टार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का मोर्टार सेल मिला है। सूचना पर पुलिस और सेना की यूनिट मौके पर पहुंच गई। मोर्टार सेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि मोर्टार सेल यहां तक कैसे पहुंचा। रेल लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र भी है।

विज्ञापन


दो दिन भारी बारिश के दौरान कई स्थानों पर रेल लाइन की मिट्टी धंस गई है। इन स्थानों पर जेसीबी के जरिये मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार रात एक बजे सुभाषनगर में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। यहां काम में लगे श्रमिकों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी मानुष परीक और सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो पता लगा कि यह मोर्टार सेल है। रात में ही सेना की यूनिट को सूचना दी गई। सेना का बम स्क्वायड भी मौके पर आ गया। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार सेल को निष्क्रिय कर दिया।

यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा-धक्कामुक्की, जिलाध्यक्ष समेत 15 पदाधिकारी हिरासत में
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस और सेना की टीमें 
मोर्टार काफी पुराना है। माना जा रहा है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद इसे मिट्टी में दबा दिया गया होगा। रेल लाइन के किनारे डालने के लिए मिट्टी दूसरे स्थान से लाई जा रही है। ऐसे में यह मोर्टार मिट्टी के साथ यहां पहुंच गया होगा। पुलिस और सेना की टीमें जांच कर रही है कि मोर्टार कहां से और किस यूनिन के लिए जारी किया गया होगा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार सेल मिला है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद मिट्टी में दबा दिया गया होगा। यह मिट्टी के साथ यहां आ गया होगा। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें