फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Mon, 20 Feb 2023 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा की। 
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में कछला गंगाघाट सोमवती अमावस्या पर पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार तड़के से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर घाट पर ही पूजा-अर्चना की। आसपास जिलों के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु आए। 

विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का खास महत्व माना गया है। गंगा पार के जिलों में कासगंज, एटा, हाथरस के अलावा राजस्थान में ज्यादा भले ही किसी पूर्णिमा पर डुबकी नहीं लगा पाए, लेकिन सोमवती अमावस्या पर गंगा घाट पर स्नान के बाद पूजा-अर्चना करना नहीं भूलते। 

घाटों पर रही श्रद्धालुओं की भीड़ 

इसी के तहत गंगा घाट पर श्रद्धालुओं में सर्वाधिक संख्या गंगा पार जिलों समेत राजस्थान और मध्यप्रदेश की रही। वहां अधिकतर श्रद्धालुओं ने कासगंज जिले के छोर वाले दोनों घाटों पर ही स्नान किया। बिसौली, बिल्सी, बदायूं और उझानी आदि समेत जिले में ग्रामीण इलाके के श्रद्धालुओं ने इस ओर ही आस्था की डुबकी लगाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें