फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना स्कीम के आज से 2.60 लाख से अधिक बच्चे देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से आयोजित वार्षिक परीक्षा में 2.60 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए बीएसए ने निर्देश जारी किए है, लेकिन एकल शिक्षक वाले स्कूलों के लिए कोई सुविधा नहीं की गई है। वहीं विभाग की ओर से परीक्षा की स्कीम भी जारी नहीं की गई है। अब सारी जिम्मेदारी प्रधानाध्यपक पर होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कहा है कि परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। नगर क्षेत्र में कई ऐसे स्कूल हैं जहां केवल एक शिक्षक या एक ही शिक्षामित्र तैनात हैं। विभाग की तरफ से इन स्कूलों के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि एक ही शिक्षक एक साथ बच्चों को पेपर कैसे लिखवाएगा। दूसरी ओर विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी परीक्षा स्कीम जारी नहीं की गई है। केवल परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें