फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 क्रय केंद्रों पर 1.12 लाख क्विंटल से अधिक धान अवशेष, सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में लक्ष्य पूरा होने के साथ ही धान की खरीद बंद हो चुकी है। इसके बाद भी क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान का पूरा उठान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सर्वाधिक अवशेष वाले 12 केंद्रों पर 1.12 लाख क्विंटल से अधिक धान राइस मिलों तक नहीं पहुंचा है। इन सभी क्रय केंद्रों के सत्यापन के आदेश अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त के निर्देश पर जिला खरीद अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सदर, नवाबगंज, फरीदपुर और बहेड़ी तहसील के एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने चिह्नित किए गए सर्वाधिक अवशेष वाले धान क्रय केंद्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिह्नित किए गए क्रय केंद्रों में यूपीएसएस के चार, मंडी परिषद के तीन और हाटशाखा के पांच क्रय केंद्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें