फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाग में मरीजों से ज्यादा तीमारदार पुलिस की मुसीबत बने

विज्ञापन
लोगों को रामपुर बाग के भीतर जाने से रोकते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कई बार हुई पिकेट पर तकरार, पुलिस ने एक-दो लोग ही भेजे अंदर

बरेली। हॉटस्पॉट रामपुर बाग में अब मरीजों के साथ अस्पताल जा रहे तीमारदार पुलिस की मुसीबत बन रहे हैं। रविवार को अंदर जाने की जिद पर इनकी पुलिस से कई बार तकरार तक हुई।
विज्ञापन

डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से शहर की पॉश कॉलोनी रामपुर बाग को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। यहां सामुदायिक संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं यहां के अस्पतालों में उपचार को आ रहे मरीजों के साथ तीमारदार पुलिस की परेशानी बढ़ा रहे हैं। एक मरीज के साथ तीन से चार तक तीमारदार अंदर आ रहे हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। पुलिस ने ई-रिक्शा पर मरीज के साथ आए लोगों को बैरियर पर रोका तो वह पुलिस से उलझने लगे। काफी समझाने पर माने, तब मरीज के साथ एक तीमारदार को अंदर जाने दिया गया।

अंदर सन्नाटा, सुबह-शाम ईवनिंग वॉक को निकल रहे लोग

रामपुर बाग के लोग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। वह खुद ही घरों से निकलने में संकोच करते हैं। रविवार दोपहर भर यहां सन्नाटा पसरा था। वहीं पिकेट पर लगी पुलिस के सामने सुबह और शाम को कुछ परेशानी आती है। आदत के मुताबिक, कॉलोनी के कई लोग मार्निंग या ईवनिंग वॉक करने निकल आते हैं। इनमें से कुछ बाहर जाने की भी कोशिश करते हैं। सिपाही उन्हें टोकते हैं तो वह नाराजगी जताते हैं।

सभी निर्माण बंद, गुपचुप खुल रहीं हैं कुछ दुकानें

कॉलोनी में कई जगह निर्माण कार्य चल रहे थे जो हॉटस्पॉट प्रभावी होने के बाद लोगों ने खुद ही बंद करा दिए हैं। एकाध जगह काम चलता मिला तो शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे भी बंद करा दिया। भवनों में रहकर ही निर्माण कर रहे मिस्त्री मजदूर अपने घरों को लौट गए हैं। यहां किराना व जरूरी सामान की दो दुकानों को ही होम डिलीवरी से सामान पहुंचाने के लिए खोलने की स्वीकृति है। हालांकि चोरी छिपे कुछ दुकानें आधा शटर उठाकर खोली जा रही हैं। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल यहां घूमकर अनाउंस कर चुके हैं कि इस तरह दुकान खुली मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें