फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश किए जाएंगे शिफ्ट

विज्ञापन
हरेली अलीपुर गौशाला में बीमार गोवंशों की दुर्दशा पर अधिकारियों की लगाई पशुधन मंत्री ने फटकार।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हरेली अलीपुर गोशाला में बृहस्पतिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां खामी देखकर कर्मियों को फटकार लगाते हुए सीवीओ बरेली मनमोहन पाण्डेय को इलाज के लिए कहा। इसके बाद डीएम को फोन कर क्षमता से अधिक गोवंशों को नए गोशाला बनवाकर शिफ्ट कराने और जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इलाज से वंचित बृहस्पतिवार को दो पशु तड़पते मिले। यहां क्षमता से अधिक गोवंश देखने को मिले। यहां बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्थाओं का अभाव था। अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला पहुंचकर कमियों पर डांट लगाई। इस दौरान प्रधान नहीं मिले, जिसपर वह नाराज दिखे। उन्होंने बीमार दोनों पशुओं को मेनका गांधी अस्पताल भेजा। संवाद
मंत्री ने डीएम को दिए कार्रवाई के आदेश
गोरक्षक विकास ठाकुर और प्रयाश गंगवार ने हाईवे पर पशुओं के एक्सीडेंट में घायल होने पर उपचार नही होने और अधिकारियों के द्वारा फोन नही उठाने की शिकायत की। कैबिनेट मंत्री पशुधन धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोशाला की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। सबंधित अधिकारी लापरवाह हैं।डीएम को इस संबंध में जांच कर कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया है। अन्य अस्थायी गोशाला बनवाकर गोवंशों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें