बरेली। इस्लामी माह सफर की 29 तारीख रविवार को रबीउल अव्वल का चांद नजर आ गया है। सोमवार को पहली तारीख होगी। इस लिहाज से ईद मीलादुन्नबी 30 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
दरगाह आला हजरत स्थित मरकज दारुल इफ्ता की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी ने रविवार को चांद देखने का आह्वान किया था। बरेली और उसके आसपास साफ तौर पर रबीउल अव्वल का चांद देखा गया। मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम फारूकी ने बताया कि काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने चांद होने का एलान कर दिया है। इस हिसाब से 30 अक्तूबर को 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मीलादुन्नबी होगी। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान खान ने अवाम को ईद मीलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। यह जानकारी जमात के प्रवक्ता समरान खान ने प्रेस को दी। संवाद