बिशारतगंज। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बंदर के हमले से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोगों का कहना है कि बाजार से खाने पीने का सामान खरीदकर ले जाते समय बंदर रास्ते में छीनकर भाग जाते हैं। विरोध जताने पर बंदर लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। गुजरे दो सप्ताह में कस्बा निवासी एम एलए खां, चमेली देवी, ओमवती, नन्ही, आशा एवं दृष्टि को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। सोमवार सुबह 50 वर्षीय इम्तियाज खां को बंदर ने गंभीर घायल कर दिया। इम्तियाज को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग डरे सहमें हैं। संवाद