फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंपो से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के सिमरा केशोपुर गांव के पास फरीदपुर बीसलपुर मेन मार्ग पर सोमवार दोपहर सामने से आ रहे टेंपो की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सिमरा हरचंदसिंह गांव निवासी छत्रपाल (35) राजस्थान में भट्ठे पर मजदूर ले जाने की ठेकेदारी करते थे। कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा निवासी महिला शीला (38) उसी के ठेके में भट्ठे पर काम करती थी। छत्रपाल अपनी पत्नी लीलावती और परिचित महिला शीला को लेकर बाइक से बीसलपुर जाने के लिए रवाना हुए। फरीदपुर थाना क्षेत्र के सिमरा केशोपुर गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें छत्रपाल और शीला देवी की मौत हो गई। छत्रपाल की पत्नी लीलावती गंभीर घायल हो गई।
सूचना पर आई पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि परिजनों का कहना है कि रास्ते में तीनों बाइक खड़ी कर क्यारा निवासी एक महिला से बात कर रहे थे। तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बाइक पर तीन लोग सवार थे या दो लोग। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें