फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बंदर समझ गए होशियारी, अब लंगूर के कटआउट से भी नहीं डर रहे; उत्पात से लोग परेशान

Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बंदरों को भगाने के लिए लोगों ने मकानों पर लंगूर के कटआउट लगाए हैं, लेकिन अब ये तरीका भी असरदार नहीं रहा। लोगों का कहना है कि कटआउट लगा होने के बावजूद बंदर छत पर आकर उत्पात मचाते हैं। 
विज्ञापन
एक मकान पर लगा लंगूर का कटआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के तमाम क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी अपना रहे हैं। किसी ने घर के खुले हिस्सों को लोहे के जाल से ढक लिया है तो किसी ने बाउंड्री पर कटीले तार लगा लिए हैं। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए कुछ माह पहले लोगों ने घर की छत पर लंगूर का फोटो कटआउट भी लगवाया था, लेकिन बंदरों पर अब इसका प्रभाव भी कम होता दिख रहा है।

विज्ञापन


शहर में सुभाषनगर, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, सिविल लाइन, रामपुर बाग, एकता नगर आदि क्षेत्र में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। इससे बचाव के लिए लोगों ने घरों के आगे लंगूर का कटआउट लगाया था। जोकि शुरुआत में तो प्रभावी रहा, अब इसे देखकर बंदर दूर नहीं भाग रहे हैं। 

डर के कारण छत पर नहीं जाते हैं बच्चे 
सुभाष नगर निवासी राजाराम ने बताया कि बंदरों के आतंक से मोहल्ले के सभी लोग परेशान हैं। इसके लिए कुछ माह पहले छत पर लंगूर का फोटो कटआउट लगाया था। जानकारी मिली थी कि लंगूर से बंदर डरते हैं, लेकिन अब इससे नहीं डर रहे हैं। वहीं एकता नगर निवासी आशीष ने बताया कि बंदरों के कारण लोग घर की छत पर बच्चों को नहीं भेजते हैं। साथ ही अगर कपड़े सूखाने के लिए जाते हैं तो भी बंदरों के छत पर होने की आशंका से डर का माहौल बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी का कहना है कि लंगूर से बंदर डरकर दूर भागते हैं। बंदरों के बीच लंगूर का भय इतना होता है कि अगर वह दूर से आवाज सुनकर ही भाग जाते हैं। लंगूर का कटआउट शुरुआत में कुछ हद तक प्रभावी था। अब धीरे-धीरे बंदर कटआउट के आदी हो गए हैं। कहा कि नगर निगम की ओर से अप्रेल माह से अब तक 500 से अधिक बंदर शहर के विभिन्न स्थानों से पकड़कर शाहजहांपुर के खुटार जंगल में छोड़े जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें