फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बंदर ने काटा यात्री का कान, टिकट खरीदते समय हुई घटना

Mon, 13 May 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रेलवे स्टेशनों पर बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को बंदर ने एक यात्री पर हमला कर दिया। बंदर ने यात्री का कान काट लिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगे एक यात्री पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर से उनका कान काट लिया, जिससे यात्री लहूलुहान हो गए। घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।   

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी 40 वर्षीय रामविराज को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बंदर ने काट लिया। रामविराज ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह गांव से फार्म हाउस पर काम करने के लिए आ रहे थे। इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बंदर ने उनपर हमला कर दिया।

उस वक्त टिकट लेने के लिए लाइन में लगे थे। अन्य यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बता दें कि इज्जतनगर, सिटी व बरेली जंक्शन पर बंदरों का आतंक है। वह आए दिन यात्रियों को घायल कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें