फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 2.64 लाख विद्यार्थियों के खाते में भेजे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, स्कूल बैग और अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। अब तक 2,64,452 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के जरिये रुपये भेज जा चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार बात करें तो नवाबगंज ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे शानदार हैं। यहां पेंडेंसी मात्र 0.1 फीसदी है। दमखोदा और भदपुरा जैसे ब्लॉक भी 0.2 फीसदी पेंडेंसी के साथ बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। आलमपुर जाफराबाद में पेंडेंसी की दर 0.8 फीसदी है, जो जिले में सर्वाधिक है। क्यारा और मीरगंज में भी 0.7 फीसदी कार्य अभी लंबित है। शिक्षकों के स्तर पर 1,126 और बीईओ स्तर पर 465 मामले लंबित पाए गए हैं। उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों के आधार या बैंक खातों में समस्या है, उनके अभिभावकों से संपर्क कर जल्द से जल्द गलती ठीक कराएं। संवाद
n आधार प्रमाणीकरण बना चुनौती ः रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी 5,739 विद्यार्थियों के आधार उपलब्ध नहीं हैं। 1,333 छात्र-छात्राओं के आधार सत्यापित नहीं हो पाए हैं। 7,539 मामले नॉट सीडेड (बैंक खाते से आधार न जुड़ा होना) के कारण लंबित हैं। विभाग अब इन कमियों को दूर करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है ताकि शत-प्रतिशत छात्र - छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें