हर गांव में जाएंगे सौ स्वयंसेवक, प्रत्येक परिवार से करेंगे मुलाकात
शताब्दी वर्ष के आयोजन से पूर्व संघ की योजना परिवार प्रबोधन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक गांव में 100 स्वयंसेवकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विभिन्न स्तरों के स्वयंसेवक प्रत्येक परिवार से मिलकर उन्हें संघ के कार्यों के विषय में जानकारी देंगे।
प्रबोधन कार्यक्रमों में सेवा के तमाम प्रकल्प खोले जाएंगे। संघ ने प्रत्येक गांवों तक शाखा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कहा कि 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाखाओं का विस्तार भी होगा, क्योंकि यही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। उसी से तमाम दिग्गज निकले हैं, जो देशहित में कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवक सिर्फ परिवार के लोगों से मुलाकात ही नहीं करेंगे, बल्कि उनकी समस्याओं को भी सुलझाएंगे।