व्यापारियों की ओर से पुलिस को भेजे जाने वाले पत्रों की प्रतिलिपि मांगने पर अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इसे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारी विशाल मेहरोत्रा, राजकुमार मेहरोत्रा, अनुज गुप्ता, विकास अग्रवाल, पवन अरोड़ा, शोभित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
13 लाख की आबादी पर सिर्फ 13 कर्मचारी
अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न हो पाने के पीछे नगर निगम के पास संसाधनों और कर्मचारियों की कमी की वजह सामने आई है। बैठक में अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की 13 लाख की आबादी के बीच अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम के पास महज 13 कर्मचारी उपलब्ध हैं। सीमित स्टाफ के कारण शहर के सभी बाजारों में एक साथ अभियान चला पाना संभव नहीं है। इसी वजह से एक प्रमुख मार्ग को चुनकर वहां लगातार कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है।