पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर की रात फरीदपुर कस्बे में जियो मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार ने शिकायत दी थी कि रात करीब पौने 11 बजे पड़ोस में स्थित मनोहर चाय वाले से कुर्सियां हटाने को कहने पर अमन अजमेरी, तौहीद और आमिर ने उस पर स्टूल, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: बरेली में वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी, जांच में खुलासा; जांच कमेटी गठित
फरीदपुर कस्बे का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तौहीद पुत्र इरशाद, निवासी मोहल्ला ऊंचा, कस्बा व थाना फरीदपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।