दंगा नियंत्रण ड्रिल में पुलिस पर पथराव करते दंगाई अभ्यास करते पुलिस कर्मी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में रविवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के समय बरती जाने वाली सावधानियों और शांति व्यवस्था कायम करने की जानकारी दी गई।
त्योहारों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा विभिन्न शस्त्रों व दंगा नियंत्रण उपकरणों का परीक्षण किया। पुलिस लाइन में दंगाइयों और पुलिस की दो टोलियां बनाई गईं। पुलिस बल को आंसू गैस, पैलेट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि उपकरण देकर मैदान में उतारा गया। दूसरी तरफ दंगाई रहे। विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले विधिक प्रावधानों व तकनीक का क्रमवार अभ्यास कराया।
इस बीच भीड़ को तितर-बितर करने, दमकल यूनिट की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड और टीयर स्मोक सेल के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। इस बीच एसपी के निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि किसी भी शांति व्यवस्था ड्यूटी में शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसके लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
दंगा नियंत्रण ड्रिल में पुलिस दंगाई पर गोली वलाने का अभ्यास करते पुलिस कर्मी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR