फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मॉकड्रिल: पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ा, दंगा नियंत्रण अभ्यास में एसएसपी ने भी चलाई बंदूक; तस्वीरें

Wed, 05 Mar 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के पुलिस लाइन परेड मैदान में बुधवार सुबह दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान रोमांचक नजारे देखने को मिले। फायरिंग हुई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान में पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। इस दौरान रोमांचक नजारे देखने को मिले। अचानक बड़ी संख्या में बलवाई अंदर घुस गए। 

विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी शुरू कर दी। लाइन में अफरातफरी का माहौल बना। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग में एक बवाली को ढेर कर दिया। दूसरा दंगाई गंभीर घायल हो गए। उसके बाद सभी दंगाई वहां से फरार हो गए।  

एसएसपी अनुराग आर्य ने भी चलाई बंदूक - फोटो : अमर उजाला
दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साऊथ अंशिका वर्मा आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने भी बंदूक से आंसू गैस के गोले छोड़े। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन - फोटो : विभाग
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से गोलियां भी चलवाई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी गोली नहीं चला सके। दंगाइयों के रूप में भी पुलिसकर्मी ही थे, जो कई बार पुलिस टीम पर हावी होते दिखे। एसएसपी ने बताया कि किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों से अभ्यास कराया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें