सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
बच्ची के परिजनों ने बताया कि अलीशा सोमवार को घर में पांच रुपये के सिक्के के साथ खेल रही थी। खेलते समय किसी तरह उसके के गले में सिक्का चला गया। इससे उसे सांस लेने और खाने-पीने में तकलीफ होने लगी। वह दर्द से छटपटा रही थी। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां तैनात डॉ. तरुण शर्मा ने तत्काल जांच की। एक्स-रे कराया तो गले में सिक्का फंसा दिखा।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime: जालसाजों ने सात दिन में करोड़ों रुपये ठगे, इस मोबाइल एप के जरिए लोगों को बनाया शिकार
उन्होंने डॉक्टर धर्मेंद्र और फार्मासिस्ट धीरेंद्र के सहयोग से लेरिंगो स्कोप का प्रयोग कर मासूम बच्ची के गले से सिक्के को निकाला, तब जाकर बच्ची को राहत मिली। डॉक्टर तरुण शर्मा ने बताया कि जब बच्ची को यहां लाया गया तो वह छटपटा रही थी। अगर थोड़ी भी देरी हो जाती तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। उधर, बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ का आभार जताया।