फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: किशोर ने पहचान छिपाकर छात्रा को फुसलाया, खेत में ले जाकर करने लगा शर्मनाक करतूत, ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 09 Dec 2023 09:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दूसरे समुदाय के किशोर ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा को जाल में फंसाया। फिर उसे खेतों में ले गया, जहां उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में इज्जतनगर निवासी छात्रा को राह चलते फुसलाकर दूसरे समुदाय का किशोर बड़ा बाईपास पर ले गया। वहां खेतों में उसके साथ छेड़खानी की तो स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा व आरोपी को भोजीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। वहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। मारपीट और पूछताछ का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि कंजादासपुर इलाके का आरोपी घर के आसपास मंडराता रहता था। शुक्रवार दोपहर किशोरी अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी उसे मिल गया और उसे बदला हुआ नाम बताया। स्वजातीय बनकर आरोपी ने उसे बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बाइक से देवरनिया नदी के सुनसान इलाके में ले गया और गलत हरकतें शुरू कर दीं।

Bareilly: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद आरपीएफ के सिपाही ने दी जान, बेड पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन

 

विज्ञापन

लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। आरोपी से सख्ती की गई तो उसने बता दिया कि वह दूसरे समुदाय का है और उसका नाम भी दूसरा है। लोग आरोपी व किशोरी को भोजीपुरा थाने ले गए। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें