फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: बरेली मुरादाबाद सीट भाजपा के नाम

विज्ञापन
विजेती हरि सिंह ढिल्लो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को पछाड़ हरि सिंह ढिल्लो बने विजेता

बरेली। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में भाजपा का परचम लहराया। भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लो सपा के दावेदार और निवर्तमान एमएलसी संजय मिश्रा को 7963 मतों से पछाड़कर चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतकर विजेता बने। सुबह से रात तक चली मतगणना में पहले से लेकर तीसरे चरण तक हरि सिंह ढिल्लो का दबदबा रहा। आखिर में कोटा के तहत अधिक वोट होने के आधार पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

संजय कम्यूनिटी हॉल में शुक्रवार को मतगणना शुरू होने से पहले ही दावेदारों के समर्थक पहुंच चुके थे। इस दौरान बरेली कॉलेज गेट से लेकर पूर्व मेयर के कैंप कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुबह आठ बजे से मतपत्रों के बंडल बनाना शुरू किए गए। यह क्रम दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। सभी दावेदार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले पहले चरण की मतगणना में ही भाजपा समर्थित हरि सिंह ढिल्लो रिकॉर्ड मतों से आगे रहे। दूसरे और तीसरे चरण में भी यह स्थिति बरकरार रही। रात सवा आठ बजे चुनाव परिणाम पर विराम लगा। रिटर्निंग ऑफिसर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने नियमानुसार हरि सिंह ढिल्लो को विजेता होने की घोषणा कर दी।

किसे कितने वोट मिले

हरि सिंह ढिल्लो (भाजपा समर्थित) 12827
विज्ञापन

संजय मिश्र (सपा समर्थित) 4864
मेहंदी हसन (कांग्रेस समर्थित) 276
रामबाबू शास्त्री (निर्दलीय, तीसरे स्थान पर रहे) 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें