फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना बकाया भुगतान दिलाने के लिए सीएम से मिले विधायक

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक और सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष नवाबगंज
विज्ञापन
नवाबगंज। विधायक डाॅ. एमपी आर्य और सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार दो चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये के बकाया दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की ओसवाल चीनी मिल और बजाज चीनी मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है। ओसवाल चीनी मिल पर बीते वर्ष 2023- 2024 में 20.38 करोड़ रुपये बकाया है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी किसी भी प्रकार का कोई भी भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, बजाज चीनी मिल बरखेड़ा पर वित्तीय वर्ष का किसानों का 128 करोड़ रुपये बकाया है। इससे किसानों में रोष है। मंगलवार को विधायक डाॅ. एमपी आर्य और सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इसके अलावा नवाबगंज में खंडहर हो चुके रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण व कुंडरा कोठी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी उठाई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें