मंदारिन भाषा के विद्यार्थियों को मिलती है छात्रवृत्ति
मानविकी विभाग की विभागाध्यक्ष और बहुभाषा केंद्र की समन्वयक डॉ. अनीता त्यागी ने बताया कि मंदारिन भाषा के डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों को ताइवान सरकार की ओर से तीन से 12 महीने की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वह ताइवान में रहकर मंदारिन भाषा के उन्नत कोर्स कर सकें। विश्वविद्यालय के बहुभाषीय अध्ययन केंद्र में पिछले तीन वर्षों से एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम (फ्रेंच, जर्मन, मंदारिन और स्पेनिश) चलाए जा रहे हैं। इनके अतिरिक्त, दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (फंक्शनल हिंदी और पाली) और छह माह के दो सर्टिफिकेट कोर्स (अंग्रेजी भाषा में पारंगत होने के लिए) भी उपलब्ध हैं।