मौके पर पड़ा मिला ये सामान
पुलिस के मुताबिक मृतक खेमकरन लाल का शव गांव बसई से चार किलोमीटर दूर मिला। मौके पर पानी की तीन बोतलें और प्लास्टिक के चार गिलास और शराब के खाली पौवे तथा कुछ पाउच वहां पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि खेमकरन के साथ कोई और भी होगा। सबने मिलकर शराब पी होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने का इनकार किया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की पत्नी जावित्री देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। उनके पति की किसी ने हत्या कर शव जंगल में फेंका है।