फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपनी मर्जी से फैजल संग गई': छात्रा को बागपत में ढूंढती रही पुलिस, वह अकेली पहुंची थाने; बताई ये कहानी

Thu, 13 Jul 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के नामचीन स्कूल की छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ लेकर चला गया था। छात्रा ने उसे अपना चाचा बताया था। बाद में जब सच पता चला तो स्कूल में खलबली मच गई। पुलिस की कई टीमें छात्रा की खोजबीन में जुटी थीं। इस बीच छात्रा बुधवार को खुद थाने पहुंच गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में चाचा बनकर स्कूल आए दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई छात्रा को पुलिस की टीमें दो शहरों में ढूंढती रहीं, वह बुधवार दोपहर खुद महिला थाने पहुंच गई। पूछताछ में उसने ज्यादा तो कुछ नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपनी मर्जी से फैजल के साथ गई थी।

विज्ञापन


बदायूं में दूसरे समुदाय के युवक की करतूत की चर्चाओं के बीच पुलिस काफी सक्रिय रही। सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले। छात्रा की तलाश में दो टीमें बनाईं। एक टीम बागपत रवाना की गई जबकि दूसरी देर रात तक शहर के होटल और रेस्टोरेंट खंगालती रही। लेकिन, बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक छात्रा खुद महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को बागपत के युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। 

ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी: ऑनलाइन ऑर्डर किया था 29 हजार रुपये का एसी, पार्सल में निकला कुछ ऐसा जिसे देख ग्राहक रह गया दंग
विज्ञापन


उसकी बात सुनकर महिला पुलिस कर्मियों ने छात्रा को कुर्सी पर बैठाया। उसे पानी पिलाया। इसकी सूचना एसएसपी और सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पहुंचे और छात्रा को सिविल लाइंस थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने केवल यह बताया है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसे कहां ले जाया गया, वह रातभर कहां रही, युवक कहां गया, अभी इसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तो वह कह रही है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। रात भर बरेली रेलवे स्टेशन पर बैठी रही।

स्कूल में लगेगा आरएफआईडी सिस्टम

चाचा बनकर छात्रा को ले जाने वाली घटना से एचपी इंटरनेशनल स्कूल का पूरा स्टाफ हैरान है। बुधवार सुबह स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने स्टाफ के साथ बैठक में सुरक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। तय हुआ कि स्कूल में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम लगाया जाए। इसके तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के परिवार वालों का पूरा डाटा कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के अलावा परिवार वालों को भी एक कार्ड जारी किया जाएगा। 

कॉलेज गेट पर एक मशीन लगाई जाएगी। जो भी परिवार का सदस्य कॉलेज पहुंचेगा। वह अपना कार्ड गेट पर लगी मशीन पर लगाएगा। तभी उसका पूरा विवरण निकलकर सामने आ जाएगा। उसके बाद ही परिवार का सदस्य स्कूल में प्रवेश कर सकेगा। इसके बाद भी स्कूल में परिवार के सदस्य की जांच कराई जाएगी। तभी उन्हें छात्र-छात्रा को हवाले किया जाएगा। शिवम पटेल ने बताया कि कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं, जल्द ही उनका क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि छात्रा खुद महिला थाना पहुंची। अभी वह कुछ नहीं बता रही है। उसने केवल यह बताया है कि वह स्वयं युवक के साथ मर्जी से गई थी। उससे जानकारी की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह जो भी बयान देगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें