फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भटककर बरेली पहुंचीं दो लड़कियां

Sun, 12 Jul 2015 12:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से भटककर बरेली पहुंचीं दो बालिकाओं को पुलिस ने चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। लड़कियों का कहना है कि उनकी सौतेली मां पीटती हैं। इसलिए वह उससे जान बचाकर भागकर आईं हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक बारह वर्षीय लड़की भटकती हुई अनाथालय पहुंची। उसके साथ उसकी आठ साल की ममेरी बहन भी थी। दोनों ने अपने को दिल्ली के राम पार्क का रहने वाला बताया। अनाथालय वालों ने एक समाज सेवी की मदद से उन्हें कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली में बारह वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे पीटती है, जिससे बचकर वह आ गई। साथ में अपनी ममेरी बहन को भी ले आई, उसके पिता उसे पीटते हैं। दोनों बहनें ट्रेन से बरेली तक आईं। पुलिस ने दोनों को चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों के बताए गए पते को तस्दीक कराया, लेकिन सही नहीं निकला। अब पुलिस उनके बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें