फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी मंडप में दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं, भोजन के लिए जूझते रहे दूल्हा-दुल्हन के परिजन

Sat, 07 Dec 2024 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली क्लब मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सजाए गए मंडप में दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। समारोह में भोजन के लिए लोग जूझते दिखे। 
विज्ञापन
भोजन लेने के लिए जुड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली क्लब मैदान पर शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दूसरे भी पंडाल में अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। बराती हों या लड़की वाले सभी को थाली मिली, लेकिन भोजन व पानी के पुख्ता इंतजाम दूसरे दिन भी नहीं रहे। इस दौरान वर-वधु पक्ष के लोग भीड़ में खाना लेने के लिए जूझते रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई अव्यवस्था को देखते हुए कमेटी ने शुरुआत में ही भोजन पंडल के गेट पर कड़ा पहरा रखा, पहले से कोई अंदर नहीं जा सका। खाना शुरू हुआ तो एक साथ पंडाल का रास्ता खोल दिया गया। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ टूट पड़ी। वहीं देखा गया कि वर वधू पक्ष के लोगों को पंडाल में थाली तो मिली, लेकिन भोजन की कमी और ज्यादा भिड़ होने की वजह से कई लोग भूखे ही रह गए। भोजन के साथ पानी के स्टॉल पर भी लोगों की मारामारी रही।

शौचालय की उचित व्यवस्था ना होने से महिलाएं रही परेशान
कार्यक्रम स्थल पर शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। सुबह से बैठी हुई महिलाएं शौचालय के लिए लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं का कहना था कि एक ही शौचालय है, इस वजह से दिक्कत हो रही है। कार्यक्रम में आईं युवतियां भी कार्यक्रम स्थल पर शौचालय ना होने से परेशान रही। कई कार्यक्रम स्थल के बाहर पेड शौचालय तलाशती नजर आईं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि सामूहिक विवाह हुए हैं, बड़े कार्यक्रम में एक साथ भीड़ होने से कुछ व्यवस्थाएं भी अव्यवस्थाएं लगती हैं। अधिकारियों ने भरसक प्रयास किए, भोजन कम नहीं था, भीड़ अधिक होने के दिक्कत हुई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें