फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी हॉल के मुनीम को बदमाशों ने तमंचे से धमकाया, रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बीसलपुर रोड पर भुता मोड़ स्थित एक धर्मकांटा एवं शादी हॉल में मुनीम को तमंचे से धमकाने का आरोप है। भूसे की ट्रॉली लेकर व्यक्ति को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुकेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक धर्मकांटा एवं शादी हॉल में मुनीम हैं। 19 नवंबर की रात ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। रात 10:30 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। खोलने पर शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के बमनियां गांव के राहुल और प्रदीप तमंचा लेकर कमरे में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने बाजू पकड़कर नीचे चलने का दबाव बनाया। मालिक विजय और संध्या को गोली मारने की धमकी दी।
नीचे लाने के दौरान आरोपियों के साथ मास्क लगाए दो अज्ञात युवक भी थे। नीचे दो बाइकें खड़ी थीं। वे लोग कहीं ले जाते इससे पहले वहां तौल के लिए भूसे की ट्रॉली आ गई। इसको देखकर आरोपी गाली-गलौज कर भाग गए। मुकेश चंद्र ने बंधक बनाने के बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि राहुल, प्रदीप और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें