फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुराफातियों ने लगाई आग, कई दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान में शुक्रवार तड़के चार बजे अशोक की परचून की दुकान में खुराफातियों ने आग लगा दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि उनकी दुकान तीन हिस्सों में है। दुकान के बाहर बरामदे के आगे टिनशेड और लोहे के ही दरवाजे लगे हैं। दरवाजे के ऊपर जाली लगी हुई है। उन्हें लगता है कि किसी ने उसी खिड़की द्वारा आग लगाई है। इस दौरान अशोक और राजन गुप्ता की पड़ोस की दुकान में भी लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अशोक ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव में तैनात थी पुलिस : रात चार बजे तक गांव में पुलिस तैनात थी। पुलिस के जाते ही किसी खुराफाती ने आग लगा दी। सूचना पर अशोक आग बुझाने के लिए पहुंचे। जिस वक्त दुकान में आग लगी थी उस समय बिजली गुल थी। इसलिए बिजली से शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लग सकती है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें