बरेली के भमोरा कस्बे में बृहस्पतिवार रात कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर मकान मालिक को बुरी तरह पीटा। परिजनों के जागने पर बदमाश फरार हो गए।
बरेली के भमोरा में होली चौराहे निवासी ऋषि दीक्षित पुत्र पुष्कर दीक्षित के घर बृहस्पतिवार देर रात कुछ बदमाश घुस आए। जागने पर जब ऋषि ने विरोध किया तो उनको लाठी-डंडों से पीटा गया। बदमाश घर में रखा सामान और मोबाइल लेकर फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
घायल ऋषि की मां राममूर्ति देवी ने बताया कि रात एक बजे के समय कुछ बदमाश घर में घुस आए। चीखपुकार की आवाज सुनकर जब वह लोग ऊपर पहुंचे तो खून से लथपथ ऋषि छत पर पड़ा था। इस बीच बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।