फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को दी धमकी: आरोपी बोला- मुझे और मेरे भाई को जानते हो... फिर भी नहीं माने तो जान से मार देंगे

Tue, 26 Sep 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के भाई नासिर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट पूरनलाल लोधी ने सीबीगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के भाई नासिर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट कराई है। करीब 25 दिन पुराने घटनाक्रम में आईजी के आदेश पर कार्रवाई हो सकी है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के फोन पर 31 अगस्त को अंजान नंबर से कई कॉल आईं। पूरनलाल कॉल नहीं रिसीव कर सके तो उन्होंने उस नंबर पर अपनी तरफ से कॉल की। दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने अपना नाम अटरिया गांव निवासी नासिर बताया। नासिर ने कहा कि नेता जी तुम मुझे और मेरे बड़े भाई आबिद अली के बारे में अच्छे से जानते हो। उसके बाद भी हम लोगों के विपक्षी सुभाष लोधी और शौकत की पैरवी कर रहे हो।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: दंत चिकित्सक के बेटा-बेटी पर तेजाब से हमला, हमलावर ने घर में घुसकर की वारदात
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नहीं माने तो जान से मार देंगे 

नासिर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। हम लोग जेल जाने से नहीं डरते हैं। हम तुम्हारी छवि खराब कर देंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। अगर फिर भी नहीं माने तो जान से मार देंगे। नासिर ने अगले दिन दोबारा कॉल की लेकिन पूरनलाल ने कॉल नही उठाया। 

पूरनलाल ने आरोप लगाया है कि नासिर ने उनके खिलाफ रंगदारी मांगने की फर्जी शिकायत कराई और झूठी बयानबाजी कर उनकी छवि धूमिल की। नासिर अपने हिस्ट्रीशीटर भाई आबिद के बचाव में उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराना चाहता है। पूरनलाल लोधी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें